फतेहपुर। आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए विशेष आयुष्मान पखवारा शुरू किया गया है। गुरुवार से तीन जून तक वंचित लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि लाभार्थी इस अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनवा लें। यह कार्ड पूरी तरह से मुफ्त बनाया जाएगा। योजना के तहत प्रति लाभार्थी परिवार पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। लाभार्थियों की ग्रामवार, वार्डवार सूची स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करा दी गई है। कैंप से पहले चिंह्तिन लाभार्थी परिवार को आशा कार्यकर्ता सूचना देंगी। अधिकाधिक लोग आधार कार्ड, राशन कार्ड लेकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड सदस्य लाभार्थियों के कार्ड बनवाने में सहयोग करेंगे।
यहां लगेंगे शिविर
ब्लाक दिनांक
हसवा 12 व 13 मई
मलवां 16 व 17 मई
खजुहा 18 व 19 मई
असोथर 23 व 24 मई
तेलियानी 26 व 27 मई
बहुआ 30 व 31 मई
देवमई 2 व 3 जून