फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 150 लोगों ने कराई आंख की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। महिला व्यापार मंडल के निशुल्क नेत्र शिविर में 150 रोगियों का परीक्षण हुआ। इनमें 30 नेत्र रोगी आपरेशन के लिए चिन्ह्ति हुए, जिनको सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को रामलीला मैदान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट महिला इकाई ने निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ व्यापार मंडल के वरिष्ठ संरक्षक राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया ने फीता काटकर किया। 10 मरीज ग्लूकोमा, डायबिटीज, रेटिनोपैथी से संबंधित पाए गए। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए मरीजों को 21 दिसंबर को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट भेजा जाएगा। इस मौके पर महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष स्वाति ओमर, किरण सोनी, सुनीता श्रीवास्तव, विश्वनाथ ओमर, लोकनाथ पांडे, लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर मौजूद रहे।
उधर, बहुआ कस्बे में 22 दिसंबर को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगेगा। यह जानकारी देते हुए आयोजक रिशू ठाकुर ने बताया कि शिविर मस्जिद के पास सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें