फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से से बिजली गुल, एक लाख की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। ब्लाक क्षेत्र के दो विद्युत उपकेंद्र की 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है। नलकूप और कारखाने बंद होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र में चांदपुर और जहानाबाद उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार को जहानाबाद से 33 केवीए लाइन का तार टूट गया और दोनों उपकेंद्र की बिजली बंद हो गई। इन दोनों उपकेंद्रों से करीब 60 ग्राम पंचायतों को बिजली सप्लाई दी जाती है। 48 घंटे बीतने के बाद भी फाल्ट सही नहीं हो सका है।
कस्बा के रबी ओमर, मुकेश ओमर, कैलाश सचान, अनिल पांडेय ने बताया कि सोमवार को आपूर्ति बहाल नहीं होती तो पीने के पानी, मोबाइल चार्जिंग की समस्या खड़ी हो जाएगी। अवर अभियंता वंशीधर ने बताया कि जहानाबाद से 33 केवीए लाइन के तार टूट गए हैं। लाइन मैन ठीक करने में लगे हैं। सोमवार को आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें