फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग ने अमौली और बहुआ ब्लाक में में कैंप लगाकर रोगियों का परीक्षण कर नमूने लिए। दोनों कैंपों में डेंगू के 14 नमूने लिए गए और 67 लोगों की मलेरिया जांच की गई।
बहुआ ब्लाक के जैतपुर गांव में 53 मरीज मिले। इनमें बुखार से 45 और गंभीर बुखार वाले पांच मरीजों के नमूने लिए गए। अमौली ब्लाक के कापिल गांव में 22 बुखार रोगी चिह्नित किए गए। इनमें नौ लोगों के डेंगू के नमूने लिए गए। जैतपुर में 115 घरों में दवा का छिड़काव और पूरे गांव में फागिंग कराई गई। कापिल गांव में दवा का छिड़काल कराया गया। शहर के रेलबाजार मोहल्ले में डेंगू मरीज की आशंका पर दवा का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक जिलेभर में पांच डेंगू मरीज हैं। इनमें एक फरवरी और चार मरीज अगस्त से अब तक मिले हैं।
फतेहपुर। जिलेभर में सोमवार को 29 हजार 922 लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 210 स्थानों पर कैंप लगाकर 49 हजार 400 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष 29,900 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 14 हजार 114 युवा शामिल हैं। संवाद