फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलपुर टकौली में फिर लगा स्वास्थ्य कैंप, भाजपा नेत्री ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली में मंगलपुर टकौली गांव में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बुखार के 21 मरीजों को जांच के बाद दवाएं दी गईं। इस गांव में बुखार से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, गांव में बीमारी फैलने की जानकारी पर भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य जयंती वर्मा ने मौके पर पहुंचकर गांव का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलपुर टकौली गांव में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुष्कर कटियार के साथ डॉक्टर उपासना और रोहिणी की टीम ने मरीज देखे। ज्यादातर मरीजों के बाहर इलाज कराने की वजह से ज्यादा लोग ओपीडी में नहीं पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य जयंती वर्मा ने बीमारी से ग्रसित लोगों के घर जाकर उनसे सरकारी सेवाओं की जानकारी ली।
साफ सफाई की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही चिकित्सा सेवाओं के बारे में मौके पर मौजूद स्वास्थ्य टीम से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बता दें कि मंगलपुर टकौली गांव में बुखार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें