फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौडगरा में दूसरे दिन भी बंटी मिठाई, लोगों ने एक दूसरे से मिलकर किया खुशी का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा में अयोध्या में राममंदिर बनने की खुशी कस्बे में दूसरे दिन भी देखने को मिली। भाजपा के जिला मंत्री डॉक्टर गोविंदराज प्रजापति के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया गया। एक प्राइवेट संस्थान में एकत्र हुए लोगों के बीच एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मंत्री ने कहा कि राम मंदिर, देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। यह काम मोदी व योगी की सरकार में ही संभव था। मिष्ठान वितरण में संस्थान के प्रबंधक राजेश मिश्रा,पुतन तिवारी, अशोक द्विवेदी, सुरेश पाल, शिवबरन पास, गुरुबदन सिंह,चंदन बाजपेई, किशनलाल विशकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें