फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुकानदार की जेब काटकर पल्सर सवार साथियों के साथ भागा

विज्ञापन
फोटो-16-हरिमोहन सिंह। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चौडगरा। बिंदकी बाजार जा रहे मोपेड सवार दुकानदार की जेब काटकर युवक रविवार को पल्सर बाइक सवार साथियों के साथ भाग निकला। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा गांव निवासी हरिमोहन सिंह चौडगरा में पान की दुकान चलाते हैं। रविवार को मोपेड से बिंदकी बाजार जा रहे थे। अलीपुर के पास हनुमान मंदिर के पास पीछे से काली पल्सर बाइक सवार दो युवक आए। एक ने कहा कि साथी के पैर में चोट लगी है और बिंदकी तक लिफ्ट मांगी। हरिमोहन सिंह ने उसे मोपेड में बैठा लिया।
कुछ देर बाद युवक ने हरिमोहन सिंह के पीछे की जेब काटकर पर्स चोरी किया और साथी के साथ पल्सर में बैठकर तेजी से चौडगरा की ओर भाग गए। पर्स में लगभग चार हजार रुपये थे। पीड़ित ने पीछा किया लेकिन वे भाग गए। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फोटो-16-हरिमोहन सिंह। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें