फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुठभेड़ में हमीरपुर का गैंगस्टर समेत नौ मवेशी चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-11- कल्यानपुर में रविवार रात हुई पुलिस से हुई मुठभेड़ के गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहपुर। मवेशी चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के गुर्गों को सोमवार भोर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शामिल गैंगस्टर बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन चार पहिया वाहन, छह बकरा-बकरी, 10 मोबाइल फोन, 58,100 रुपये, एक तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के गुगौली निवासी अनीता के घर से 17 मार्च की रात पांच बकरा और दो बकरी चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कल्यानपुर थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय टीम सहित चोरों की तलाश में थे।
गुनीर तिराहे पर तीन संदिग्ध कार सवारों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लवलेश निषाद निवासी टीकापुर थाना ललपुरा जिला हमीरपुर के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाकी आठ कार सवारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने 17 मार्च की रात और गाजीपुर व जहानाबाद थाना क्षेत्र में की मवेशी चोरी की वारदातें स्वीकार कीं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए बकरा-बकरी बरामद किए गए। पुलिस ने घायल का इलाज कराने के बाद उसे और उसके साथियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।


ये अंतरजनपदीय आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने हमीरपुर जिला ललपुरा थाने के टीकापुर निवासी लवलेश निषाद, कानपुर देहात मूसानगर थाने के सूरजपुर निवासी राज निषाद, टीकापुर के सूरज, कानपुर रेउना थाने के कटरी निवासी अरविंद निषाद, जितेंद्र, रेउना थाने के निमदा निवासी रमन पांडेय, हमीरपुर कोतवाली के रमेड़ी निवासी अमित राज, हमीरपुर कुरारा थाने के गौकुल निवासी रिंकू, कानपुर मूसानगर निवासी पंकज सोनकर को गिरफ्तार किया गया है।

लवलेश पर गैंगस्टर समेत छह मुकदमे
गैंगस्टर लवलेश पर हमीरपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। जलालपुर थाने में 2020 में आर्म्स एक्ट, ललपुरा थाने में बलवा, हत्या की कोशिश, दो आर्म्स एक्ट, मारपीट और गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। करीब छह साल से वह सक्रिय रहा और गैंग के साथ दूसरे जिलों में भी मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि लवलेश अपने गैंग के साथ दूसरे जिलों में सक्रिय है। इसी वजह से वर्ष 2020 के बाद पकड़ा नहीं गया।

फोटो-11- कल्यानपुर में रविवार रात हुई पुलिस से हुई मुठभेड़ के गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

फोटो-11- कल्यानपुर में रविवार रात हुई पुलिस से हुई मुठभेड़ के गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें