फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में जान गंवाने वालों की दूसरे दिन पहचान

विज्ञापन
फोटो-34- फाइल फोटो कुलदीप। स्रोत परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के नरतौली मोड़ पर रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और सवारियों से भरे ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों के शवों की शिनाख्त पहले दिन नहीं हो सकी थी। सोमवार को परिजन ने दोनों की पहचान कर ली।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी बृजेंद्र उर्फ वीरेंद्र ऑटो में सवारियों को लेकर गाजीपुर जा रहा था। नरतौली के पास ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी। चालक वीरेंद्र उर्फ बृजेंद्र और मकदूमपुर निवासी सुभाष घायल हुए थे।
एक की पहचान कुलदीप सविता (23) के रूप में हुई। गाजीपुर कस्बा निवासी उसके पिता महेश सविता ने बताया कि कुलदीप क्रिकेट खेलने चुरियानी गांव गया था और रात में घर लौट रहा था। तभी हादसे की जानकारी मिलने से परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दूसरे की पहचान बहादुरपुर निवासी संतोष (35) के रूप में हुई। वह शहर में हाइड्रा मशीन ऑपरेटर था और रात में गांव लौट रहा था। उसके पिता श्यामबाबू ने थाने में शव की फोटो देखकर पहचान की। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-34- फाइल फोटो कुलदीप। स्रोत परिजन

फोटो-34- फाइल फोटो कुलदीप। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें