फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी परमानंद का देखा सपना सच निकला, जैकी बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। करीब दो किमी लंबे मवई धाम संपर्क मार्ग पर ग्रीन बेल्ट बनेगी। युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के सानिध्य में कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी और ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह ने पौधरोपण करके सोमवार को इसकी शुरुआत की। इसके अलावा, यात्री प्रतीक्षालय का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि मवईधाम को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

मवई धाम गांव के स्वामी परमानंद बालिका इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में स्वामी परमानंद महराज ने इन कामों की सराहना की। कहा कि जनप्रतिनिधि के अच्छे कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए, जिससे उनका मनोबल बढ़े। कामनाओं को संयम कर जीवन को स्वर्णिम बनाओ।
ओले की तरह मत बनो, जो गिरकर स्वयं भी नष्ट होते हैं और कृषि को भी नष्ट कर देते हैं। सभी लोग धाम के वासी हो, इसलिए अनुकरणीय आचरण करो, योग्य और महान बनो, देश को महान बनाओ। स्वर्ग जाने की योजना छोड़ो, स्वर्ग बनाने की योजना बनाओ। महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयानंद महाराज ने कहा कि मां और वृक्ष सृष्टि के पालक हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा चार माह के अंदर मवई धाम की एक-एक गली का विकास कराकर तीर्थ स्थल के रूप दिया विकसित किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह ने यात्री प्रतीक्षालय को स्वामी परमानंद की प्रेरणा बताया। संचालक उमेश त्रिवेदी ने स्वामी परमानंद महराज को प्रतीक चिह्न भेंट किया।
प्रधान अनुज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर दिव्य चेतना चेतनानंद महराज, डीसी मनरेगा अशोक गुप्ता, बीडीओ केके कमल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, संतोष सिंह बाबुन, जयगोपाल सिंह, साहब सिंह, सोमू पांडेय, प्रमोद शुक्ला, बैजू शुक्ला और अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें