फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में 50 फ़ीसदी भी नहीं बने गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में करीब दो साल का वक्त गुजरने के बावजूद प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के आधे से ज्यादा पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इन्हें अभी तक गोल्डन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

कार्ड न बनने से जरूरत के समय योजना के लिए चुने गए लोगों को आर्थिक मजबूरी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग मौजूदा समय कोरोना संक्रमण को आगे रखकर योजना की धीमी रफ्तार से बचना चाह रहा है लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें उठानी पड़ रही है जो योजना के हकदार होने के बावजूद संकट की घड़ी में अपनी पात्रता का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
सितंबर 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ हुआ था। इस योजना के तहत जिले में 2 लाख 87 हजार 37 गोल्डन कार्ड बनाए जाने थे। 2 साल का समय होने को आया है लेकिन अभी तक सिर्फ 1,19,782 गोल्डन कार्ड बनाए जा सके हैं। अभी भी एक लाख 67 हजार 255 गोल्डन कार्ड बनाए जाने बाकी हैं।
विज्ञापन

40 फीसदी ही गोल्डन कार्ड बन सके हैं। पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद गोल्डन कार्ड नहीं बन पाने पर लाभार्थी परेशान हैं। कोरोन काल में उनकी बेचैनी और बढ़ गई है। अमौली ब्लॉक के इब्राहिमपुर नवादा गांव के शिव पाल का गोल्डन कार्ड नहीं बन पाया। जबकि इनके परिवार की माली हालत काफी खराब है। अभी हाल ही में बीमार होने की वजह से कानपुर गए और इलाज कराया। जिस पर काफी पैसा खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें