बिंदकी कोतवाली के महाजनी गली मोहल्ला निवासी नरेश के पुत्र तनमय का रविवार सुबह छोटे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पिता ने तनमय को डांटा दिया। तनमय ने कमरे में मां की साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली।
परिजनों को इसकी भनक लगी तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने हैलट कानपुर रेफर किया है।