फतेहपुर जिले में 48 घंटे के दौरान कोरोना के 29 नए मामले और सामने आ गए। यह संक्रमित मामले 246 सैंपल की रिपोर्ट से मिले हैं। जिसमें शहर से लेकर गांव तक के लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आए हैं। जिला प्रशासन ने नए मामले सामने आने पर प्रभावित बस्तियों को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को 133 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी। यह सैंपल 12, 14 और 15 अगस्त को भेजे गए थे। जिसमें पुलिस लाइन और सदर कोतवाली का एक-एक कार्मिक संक्रमित निकला। शहर के ही रामसनेही हॉस्पिटल का एक व्यक्ति, आवास विकास का एक व्यक्ति, बिलवर मलवां का एक व्यक्ति, यादगारपुर की एक महिला, रेवाड़ी गुर्जर की एक महिला, खागा के अलीपुर की एक महिला और जहानाबाद के औरंगाबाद मोहल्ले के एक व्यक्ति को जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाया गया था। रविवार को 113 सैंपल के नतीजे कोरोना सेल को मिले। यह सैंपल 15 और 16 अगस्त के रहे ।
जिसमें 20 नए मामले सामने आ गए। जेल रोड में बनी अस्थाई कारागार का एक व्यक्ति, गंगा नगर कॉलोनी का एक व्यक्ति, उतरी गौतम नगर का एक व्यक्ति, एमआईजी आवास विकास की एक महिला, आवास विकास का एक व्यक्ति, शादीपुर का एक व्यक्ति और आबू नगर के एक व्यक्ति को पूर्ण संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अमौली के गायत्री मंदिर के पास की तीन महिलाएं और एक पुरुष को भी संक्रमण निकला है। यही के बरमपुर के दो व्यक्ति, जौनपुर का एक पुरुष और एक महिला व पुलिस चौकी के पास रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। पूरे बसावन गांव के दो व्यक्ति और बिंदकी नगर के जहानपुर मोहल्ले के एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया।