फोटो-13-प्रशिक्षण में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
अमौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में बृहस्पतिवार को बाल विकास परियोजना की ओर से संचारी और दस्तक अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।
परियोजना अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों का चिह्नांकन कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सीएचसी में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। अगर बच्चों में कुपोषण के गंभीर लक्षण मिले तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इस मौके पर मुख्य सेविका अंजू उत्तम व सुनीता ने कार्यकर्ताओं को मोबाइल पर बच्चों का डेटा फीडिंग कर अपडेट रखने के निर्देश दिए।