फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खालसा पंथ की स्थापना कर वीरता और एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
फोटो-34-शबद कीर्तन करते सिख समाज के लोग। स्रोत स्वयं - फोटो : katra news
विज्ञापन
फतेहपुर। सिखों के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व शहर और तेलियानी ब्लॉक के सभी गुरुद्वारों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार भोर से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारों से माहौल गूंज उठा। साथ ही बताया कि खालसा पंथ की स्थापना कर वीरता और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा हरिहरगंज में आयोजित हुआ। इसे फूल और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। अमृत बेला की प्रार्थना और नितनेम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरुवाणी के मधुर कीर्तन और शब्द गायन से संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारे के ज्ञानी ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। खालसा पंथ की स्थापना करके समाज में वीरता और एकता का संदेश दिया। गुरकीरत कौर ने बताया कि वे बाबा की जयंती सेवाभाव के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर दीपक रस्तोगी, मनोज घयाल, महेंद्र गुप्ता, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार संतोष सिंह, सरदार नरिंदर सिंह रिक्की, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, ईश्वर कौर, रनदीप कौर, मनजीत कौर, खुशी और सुमीत कौर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

फोटो-34-शबद कीर्तन करते सिख समाज के लोग। स्रोत स्वयं- फोटो : katra news

फोटो-34-शबद कीर्तन करते सिख समाज के लोग। स्रोत स्वयं- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें