फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोहरे में डंपर पेड़ से टकराया, दो घंटे फंसा रहा चालक

विज्ञापन
फोटो-29-दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त डंपर और मौजूद भीड़। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। बांदा-कानपुर हाईवे पर कोहरे में डंपर शुक्रवार रात करीब 12 बजे शीशम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक और खलासी केबिन में फंस गए। खलासी को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया लेकिन चालक दो घंटे तक फंसा रहा। जेसीबी से केबिन तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उन्नाव जिला हसनगंज थाने के गुरगामऊ निवासी अरविंद (22) डंपर चालक हैं। खलासी माखी थाने के शिवक्तखेड़ा निवासी रजनीश (28) हैं। दोनों डंपर में गिट्टी लादने कबरई महोबा जा रहे थे।
कोहरा होने के कारण बिंदकी कोतवाली के ललौली रोड पर पीएनबी बैंक के पास डंपर हाईवे पर पेड़ से टकरा गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद खलासी रजनीश को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

चालक अरविंद का पैर केबिन में फंसने से जेसीबी से केबिन तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इस काम में दो घंटे लग गए। हादसे के करीब दो घंटे तक सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
जेसीबी से डंपर को किनारे कराया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि हादसा रात कोहरा होने की वजह से प्रतीत हो रहा है।

टैंकर और कार की टक्कर
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोनिहा के पास टैंकर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार बच गए। प्रतापगढ़ का टैंकर चालक सगीर अहमद मध्य प्रदेश के पन्ना से सीमेंट लोड कर चौडगरा जा रहा था। जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवई निवासी विपुल सिंह कार से बिंदकी की ओर जा रहे थे। जोनिहा चौराहे पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद जोनिहा चौराहे पर करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने दोनों वाहनों को चौकी परिसर में खड़ा कराकर यातायात बहाल कराया।

फोटो-29-दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त डंपर और मौजूद भीड़। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें