फतेहपुर। दक्षिणी शहर के गंगानगर चौराहे को अब भगवान परशुराम के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को चौराहे के कायाकल्प की आधारशिला रखी गई। चौराहे का साढ़े चार लाख रुपये से सिर्फ सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन
चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि गंगानगर चौराहे को अब परशुराम चौराहे के नाम से जाना जाएगा। सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद यहां भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि विकास के सारे काम कराए जाएंगे।
पत्थरकटा चौराहे से पटेलनगर चौराहे तक डिवाइडरयुक्त सड़क बनाने का काम चल रहा है। इस मौके पर सभासद दिनेश खलीफा, विनय तिवारी, अवर अभियंता सिविल अमित जायसवाल, प्रकाश निरीक्षक दिलशाद अली मौजूद रहे।