फतेहपुर। नरौरा बांध से छोड़े गए पानी से गंगा नदी फिर उफान पर है। पानी खतरे के निशान से 62 सेमी नीचे बह रहा है। हालांकि तटवर्ती क्षेत्र में किसी प्रकार का नुकसान नहीं है, लेकिन प्रशासन अलर्ट है।
यमुना नदी में बाढ़ के बाद अब गंगा उफान पर है। पिछले पांच दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु पार करने के बाद सोमवार को गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, भिटौरा में इस समय गंगा नदी का
जलस्तर 100.25 मीटर पर है। यहां पर खतरे का निशान 100.86 मीटर है। इस समय 62 सेमी नीचे गंगा नदी का पानी बह रहा है। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि गंगा में बढ़े जलस्तर से अभी किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। फिर भी बाढ़ में लगाए गए कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है और उनसे रिपोर्ट ली जा रही है।
दिन-- जलस्तर
गुरुवार- 99.71
शुक्रवार- 99.88
शनिवार- 100.70
रविवार- 100.07
सोमवार- 100.20