फतेहपुर। बेटी की हॉस्टल की फीस जमा कराने के नाम पर युवक से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के आरके पुरम कलक्टरगंज निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि बेटी नोएडा के एक हॉस्टल में रहती है। पड़ोसी और एक फर्म में मैनेजर गौरव पांडेय को हॉस्टल फीस जमा कराने के लिए 10 जून 2025 को 50 हजार रुपये दिए थे। कुछ समय बाद गौरव ने फीस जमा होने की ऑनलाइन रसीद राजेश को दी। उन्होंने रसीद हॉस्टल भेजकर जानकारी की तो वहां 50 हजार रुपये बकाया बताए गए।
इसके बाद बैंक स्टेटमेंट और भुगतान रसीद की जांच कराई गई तो रसीद फर्जी निकली। इस पर राजेश ने गौरव से रुपये मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर राजेश ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।