फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार ओवरलोड वाहन सीज, वसूला सवा लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ओवरलोड और बिना रॉयल्टी चल रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार रात को चार ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सवा लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें से दो वाहनों पर खनन विभाग और दो पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

खनन विभाग ने खागा क्षेत्र में एक वाहन पर 29,200 रुपये और खखरेरू क्षेत्र में एक ओवरलोड ट्रक पर 50,200 रुपये का जुर्माना वसूला। परिवहन विभाग ने भी दो वाहनों के खिलाफ अर्थदंड वसूल किया।
यह अभियान दिसंबर माह से चल रहा है। अब तक परिवहन विभाग ने 147 वाहनों पर कार्रवाई कर 56 वाहन सीज किए और 26.33 लाख रुपये वसूले गए हैं। खनन विभाग ने 71 वाहनों पर कार्रवाई कर 25.52 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक विपेंद्र राजभर ने बताया कि यह अभियान रोजाना जारी है। एआरटीओ राजीव कुमार ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी है और पकड़े गए वाहनों को सीज कर जुर्माना वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें