थरियांव की फोटो-21-थरियांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
थरियांव। थरियांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में शुक्रवार रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने किसान के घर से 50 हजार की नकदी और दो लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। शनिवार सुबह परिवार की नींद खुली तो कमरे में बिखरा सामान देख सभी के होश उड़ गए। गृहस्वामी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
गांव निवासी अंकित लोधी किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पांच वर्षीय बेटे आयुष की आंत का सात जनवरी को ऑपरेशन होना है। इलाज के लिए उन्होंने गांव और रिश्तेदारों से 50 हजार रुपये कर्ज लेकर बक्से में रखे थे।
शुक्रवार रात परिवार के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर सो रहे थे। तभी चोर छत के रास्ते सीढ़ियों तक पहुंचे और हाथ डालकर कुंडी खोलते हुए कमरे में घुस गए। यहां रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
सुबह कमरे में बक्से का ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। चौकी प्रभारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
थरियांव की फोटो-21-थरियांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद