फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन स्थानों पर मारपीट में चार घायल, 19 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन स्थानों पर मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटनाएं हुईं। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट के तीन मामलों में 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाने के दरोगा नरेंद्र यादव ने दरियापुर गांव में मारपीट के पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष से शत्रुघन पाल, देवीचरण पाल और दो अन्य व दूसरे पक्ष के अजीत सिंह कछवाह को नामजद किया है। आरोप है कि पुराने विवाद पर दोनों पक्ष भिड़े हैं। शत्रुघ्न व अजीत ने एक-दूसरे को काटकर घायल किया।
सुल्तानपुर घोष थाने के दरोगा विवेकानंद ने नरौली गांव में दो पक्षों के बीच के बीच मारपीट में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष रामजीत,धर्मेंद्र, रामकली और दूसरे पक्ष के श्यामलाल, मिथिलेश, सुरेखा, दुलारी को नामजद किया है। पक्षों के बीच मवेशी चराने को लेकर मारपीट हुई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाने के दरोगा संजीव कटारिया ने उमरगौंती गांव में मारपीट में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष से नूर मोहम्मद, राजा, इमरान और दूसरे पक्ष के इश्तियाक, चांदनी, शबनम, रुखसाना को नामजद किया है। दोनों पक्ष के बीच घरेलू विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मारपीट में निशा बानो और शबनम बानो को चोट आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें