फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवती और किशोरियों से दुष्कर्म के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवती और किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में रविवार को फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद भी सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विकास दिवाकर को कंसपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी हरदौलपुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि आरोपी ने युवती को प्रेम प्रसंग का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। वीडियो वायरल की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति किशोरी को चार सितंबर की रात पड़ोसी मो. शोएब अगवा कर ले गया था। पुलिस ने शोएब को रामपुर बसई मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी को बरामद किया गया। किशोरी ने दुष्कर्म का बयान दिया। आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि किशोरी के मिलने के बाद बयान दर्ज किए गए। बयान में किशोरी ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के कंजरनपुरवा के अरुण लोधी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि किशोरी के अपहरणकर्ता खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी जयप्रकाश उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें