फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निकाह में विवाद पर फायरिंग करने वाला सात माह बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद स्थित गेस्ट हाउस में निकाह के दौरान 24 फरवरी को किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने सात माह बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की फायरिंग में गोलियों के छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मलिकपुर निवासी गेस्ट हाउस संचालक मो. कलीम ने 24 फरवरी को हुई घटना की एफआईआर दर्ज कराई थी। असलहे से फायरिंग में मुल्ला, बाला, शमशाद घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कानपुर घाटमपुर कोतवाली के नौरंगा निवासी इरशाद आलम को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ घाटमपुर में हत्या की कोशिश, लूट, डकैती समेत नौ मामले पूर्व में दर्ज थे। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें