फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नुकसान की जांच को नहीं पहुंचे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षपालपुर। कठरिया गांव में आग लगने से जली तीन घरों की गृहस्थी जांच के लिए राजस्वकर्मी शुक्रवार को गांव नहीं पहुंचे। पड़ोस के लोगों ने परिवारों के खाने की व्यवस्था की। शुक्रवार को परिवार की महिलाएं राख में अपनी गृहस्थी का सामान ढूंढती नजर आईं।
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के कठरिया गांव में गुरुवार को रामशिरोमणि के घर के पीछे कूड़े के ढेर में चिंगारी से आग लग गई थी। आग से रामशिरोमणि, हरिश्चंद्र, अवधेश के घर की गृहस्थी राख हो गई। लोगों ने दमकल को फोन किया
लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। गांव में बरात आई हुई थी लोग मदद के लिए आ गए और आग बुझाई। रामशिरोमणि के पड़ोसी धर्मेंद्र ने परिवारों की शाम को खाने की व्यवस्था कराई। दमकल के नहीं पहुंचने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें