फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर गायब महिला के अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कांधी गांव की लापता प्रियंका मिश्रा (35) के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति व ससुरालीजनों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड निवासी रामविशाल तिवारी की पुत्री प्रियंका की शादी 23 मई 2013 में कांधी निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा उर्फ राजू के साथ हुई थी। रामविशाल ने बताया कि शादी के बाद अक्सर प्रियंका को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। जिसके बाद भी किसी तरह प्रियंका ससुराल में जीवन यापन कर रही थी।
15 फरवरी को बेटी से शाम छह बजे तक उनकी मोबाइल पर बातचीत हुई। जिसके बाद रात आठ बजे से प्रियंका का मोबाइल बंद हो गया। वह लोग दूसरे दिन 16 फरवरी को कांधी पहुंचे। बेटी और ससुरालीजनों के न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पति व अन्य ससुरालीजनों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें