फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सचल दल ने गणित की परीक्षा दे रहे पांच सॉल्वर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रथम पाली में गणित की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे पांच सॉल्वरों को शुक्रवार को सचल दल ने पकड़ लिया। सभी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थरियांव थाने में साल्वरों से डीआईओएस ने पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि सभी सॉल्वर दूसरे स्कूलों के छात्र हैं। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े आठ बजे हाईस्कूल गणित की परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा के दौरान करीब साढ़े नौ बजे सचल दल जांच के लिए पहुंचा। यहां गणित की परीक्षा देते हुए लक्ष्मण कुमार, गणेश कुमार, प्रदीप कुमार, युवराज सिंह और रवि को पकड़ा गया। जांच के दौरान इनके प्रवेश पत्र धूमिल मिले जिससे सचल दल को संदेह हुआ।

जांच में सामने आया कि लक्ष्मण कुमार डॉ. मेवराम दिव्यज्ञान इंटर कॉलेज मुंराव के छात्र शिवकुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। उसी विद्यालय के छात्र मोहम्मद अफजल की जगह गणेश कुमार परीक्षा दे रहा था। प्रदीप कुमार आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर बहरामपुर के छात्र सौरभ की जगह परीक्षा दे रहा था। युवराज सिंह उसी विद्यालय के छात्र गुलाम वारिस के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। रवि ओपी यादव इंटर कॉलेज बिलंदा के छात्र आसिफ खान की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया।
विज्ञापन


डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को थरियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित छात्रों के विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। जिन विद्यालयों के छात्र सॉल्वरों के जरिए परीक्षा देने आए थे उनके प्रधानाचार्यों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें