फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गोशाला से कार सवार गोवंश तस्कर और गोपालक समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-42-आरोपियों की थाना परिसर में खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सरौली गांव स्थित गोशाला से शुक्रवार रात गोवंश की तस्करी कर ले जा रहे कार सवार तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। अफवाह फैली कि चोर आए हैं, जिस पर भीड़ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने फायरिंग की और भागते समय कार पलट गई। जान बचाने के लिए आरोपी पास की गोशाला में जा छिपे और खुद ही पुलिस को फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गोशाला से कानपुर जाजमऊ के मोहम्मद आमान, ग्वालटोली निवासी अयूब, अनवरगंज निवासी मोबीन को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जांच में कार से गोवंश बरामद होने के साथ गोकशी में प्रयुक्त सामग्री काली पॉलीथिन, कपड़ा, लकड़ी के टुकड़े और अन्य औजार मिले। कार की पिछली सीट हटाई गई थी, जिससे तस्करी का शक पुख्ता हुआ।
थानाध्यक्ष के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि तस्कर गांव के ही दो गोपालकों लूक्कू और यशवंत की मिलीभगत से गोशाला से गोवंश ले जा रहे थे। योजना थी कि किसी सुनसान जगह पर गोकशी कर अवशेष छिपा दिए जाएं। साथ ही प्रतिबंधित मांस को ठिकाने लगा दिया जाए।
विज्ञापन

प्रधान अतुल सिंह की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि मुख्य आरोपी अमान पर पहले से चकेरी थाने में गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी ने कहा, पूरे मामले की जांच पंचायत सचिव से कराई जा रही है। पुलिस तफ्तीश जारी है और गोशालाओं की निगरानी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें