फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार दो केंद्रों में होगी नीट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में पहली बार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) होगी। परीक्षा 12 सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम बजे तक आयोजित होगी। 744 अभ्यर्थी दो केंद्रों में परीक्षा देंगे। इसका आयोजन केंद्र सरकार की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कर रही है।
विज्ञापन

नीट परीक्षा के लिए मुस्लिम इंटर कॉलेज और चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चित्रांशनगर को केंद्र बनाया गय है। मुस्लिम इंटर कॉलेज में 324 और चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 420 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। डीएम से दोनों स्कूलों को केंद्र बनाने के लिए अनुमति ले ली गई है। व्यवस्थाओं के लिए मदर सुहाग एजूकेशन सेंटर के प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव को जिला प्रबंधक की जिम्मेदारी दी है।
जिला प्रबंधक ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए उनसे 12 स्कूलों की सूची मांगी गई थी, जिनमें एजेंसी ने सिर्फ दो केंद्रों का चयन किया है। परीक्षा में 744 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें