हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर 21 नवंबर की रात करीब 10 सेल्समैन को पीटकर फायरिंग की गई। पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले की चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के दक्षिणी गौतम नगर निवासी अमरदीप सिंह का नउवाबाग पोस्टमार्टम हाउस के पास पेट्रोल पंप है। उन्होंने बकंधा गांव संदीप, बबलू और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि 21 नंवबर की रात पेट्रोल पंप पर रात को संदीप, बबलू और उनके साथी पहुंचे। उनका सेल्समैन मोनू निवासी नवरा सराय कौशांबी से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोपियों ने सेल्समैन के साथ गाली गलौज और मारपीट की। यह देखकर मोनू को बचाने के लिए गार्ड राज नारायण सिंह और राहुल दौड़ पड़ेे। आरोपियों में संदीप ने तमंचा निकाल लिया। जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग की।
सुरक्षा कर्मी और सेल्समैन किसी तरह से जान बचाकर भागे। आरोपियों के चले जाने पर सेल्समैन ने सूचना दी। पुलिस पेट्रोल पंप पहुंची। घटना की जांच के बाद घायल मोनू का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।