फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दूसरी मंजिल पर भी मिला लाखों का पटाखा, लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। बिंदकी सर्किल की पुलिस ने सोमवार रात बरवट रोड स्थित एक गोदाम पर दोबारा छापा मारा। इस कार्रवाई में करीब 20 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने पटाखा कारोबारी अविनाश चौरसिया को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव और बहुआ चौकी प्रभारी अरुण मौर्या को लाइन हाजिर कर दिया। अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर यादव को अपराध शाखा भेजा गया है। ललौली थाने की जिम्मेदारी अब दिवाकर सिंह को दी गई है।
विज्ञापन


ललौली थाना और बहुआ चौकी पुलिस ने रविवार को बहुआ निवासी वैभव गुप्ता उर्फ अंकित गुप्ता के राजनगर स्थित गोदाम से 680 किलो और बरवट रोड स्थित अविनाश चौरसिया के गोदाम से 220 किलो पटाखे बरामद किया था। पुलिस ने अविनाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि, इसी गोदाम की दूसरी मंजिल पर बड़ी मात्रा में पटाखा रखे होने की जानकारी सामने आई।

एसपी को जानकारी मिली थी कि अविनाश के भाई अभिलाष चौरसिया भी अवैध पटाखा कारोबार में शामिल हैं। दोनों ने बरवट रोड पर दो मंजिला इमारत किराए पर ली थी। वे किराना सामान का थोक और फुटकर कारोबार करने की बात बताते थे। आरोप है कि इसी की आड़ में इमारत में अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में पटाखे डंप किए जा रहे थे। एसपी के निर्देश पर सीओ बिंदकी प्रयांक जैन और बकेवर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने यह दोबारा कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें