फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में लगी आग, महिला बुझाने में झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। होटल में शनिवार दोपहर करीब 11 बजे सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। इससे होटल में अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के लोगों की मशक्कत से आग बुझाई जा सकी। आग से सब कुछ जल गया। एक महिला के हाथ भी झुलस गए।
विज्ञापन

मलवां औद्योगिक क्षेत्र की सौंरा चौकी अंतर्गत चखेड़ी गांव निवासी पप्पू मौर्य ने हाईवे पर छप्पर डालकर छोटा सा होटल बना रखा है। उसने बताया कि पत्नी गीता समोसे निकाल रही थी। इसी दौरान सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में पत्नी के हाथ भी झुलस गए। वहीं, होटल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। दुकानदार पप्पू मौर्य ने बताया कि लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। फर्नीचर, फ्रीजर, टीवी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें