फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप कारोबारी के घर लूटकांड में एफआईआर तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। खखरेरू कस्बे के रहने वाले स्क्रैप कारोबारी के घर वृद्धा को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना में अब पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। कहा जा रहा है भुक्तभोगी ने अभी तहरीर नहीं दी है। जिस कारण रिपोर्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना को संदिग्ध भी मान रही है।
विज्ञापन

बता दें कि खखरेरू में अपना बाजार के सामने वाली गली में रहने वाले रमेश साहू सोमवार को कानपुर गए थे। रमेश स्क्रैप कारोबारी हैं। घर में उनकी मां रामसखी अकेली थीं। रात में करीब 11 बजे घर के अंदर तीन बदमाश आ गए और रामसखी को बंधक बनाकर बैग में रखे दो लाख रुपये व करीब 10 हजार के जेवर लूट ले गए थे। इस घटना में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर खखरेरू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रमेश अब तक तहरीर देने थाने नहीं आए हैं और न ही पुलिस के सामने आ रहे हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें