फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सुपर मार्केट की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर 13.17 लाख ठगे, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुपर मार्केट की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर युवक से 13.17 लाख की धोखाधड़ी की गई। एसपी के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को कंपनी के सीईओ समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी महेश सिंह ने एसपी से शिकायत की कि उन्होंने नवंबर 2025 में सुपर मार्केट की फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद कंपनी से फोन आया और उन्हें नोएडा सेक्टर बुलाया गया। आरोप है कि कंपनी के सीईओ विनय पांडेय और अंकित सिंह ने फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे।
इसके बाद महेश सिंह से तीन बार में ऑनलाइन 13.17 लाख रुपये ले लिए गए। रुपये मिलने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। महेश सिंह के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कंपनी ऑनलाइन विज्ञापन और कूटरचित दस्तावेजों के जरिये कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुकी है।
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर सेल्स मैनेजर इशिका सिंह और प्रवीण ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साइबर थाना प्रभारी प्रभांशु शुक्ला ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें