फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन किशोरियों के अपहरण में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी, थरियांव और मलवां थाना क्षेत्रों में तीन किशोरियों के अपहरण के मामले में शनिवार को सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर थाने के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मौसी के घर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव गई थी। मौसी से किसी बात पर विवाद के बाद पांच मार्च को घर लौटने के लिए निकली लेकिन घर नहीं पहुंची। किशोरी की मां ने बताया कि पुत्री को शादी का झांसा देकर मलवां थाने के चखेड़ी गांव का धनराज अपहरण कर ले गया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण छह मार्च को थरियांव थाने के बड़ी टेक्सिरिया निवासी रोशन ने किया। किशोरी अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के अपहरण की मलवां थाने के भदबाव निवासी अरुण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी के पिता ने बताया कि खोजबीन के दौरान अरुण के घर पहुंचे तो उसके परिजन राकेश, सुधीर, रेखा, उर्मिला समेत पांच लोगों ने गाली गलौज की। एसएसआई अविनाश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें