फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां की जमीन के फर्जी बैनामे में तीन पुत्रों समेत आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी बंटवारे के बिना मां के नाम दर्ज भूमि को तीन पुत्रों ने धोखाधड़ी कर बेचने की कोशिश की। कोतवाली पुलिस ने तीनों पुत्रों, बहुओं समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर निवासी जैनब बेगम ने बताया कि उनके पांच पुत्र इमरान खां, इरशाद खां, शोहराब खां, बाबू खां और लल्लू खां हैं। भूमि का अभी तक सरकारी बंटवारा नहीं हुआ है। आरोप है कि इरशाद खां, बाबू खां और शोहराब खां ने 10 दिसंबर 2025 को धोखाधड़ी कर उन्हें रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर जमीन का बैनामा कराने का प्रयास किया। जानकारी होने पर इमरान खां और लल्लू खां ने बैनामा रुकवा दिया।
इसके बाद आरोपियों ने जैनब बेगम को घर में कैद कर बैनामा करने का दबाव बनाया। इस पर परिजन ने पुलिस से शिकायत की। सीओ ने 27 फरवरी को उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर छोटे पुत्र इमरान खां के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

आरोप है कि 16 मार्च को इरशाद, बाबू खां और शोहराब खां ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग लोगों के नाम नौ बैनामे करा दिए। तीनों ने अपनी-अपनी पत्नी परवीन बानो, शाजदा बेगम और परवीन बानो को गवाह बनाया और उनके नाम भी एक-एक बैनामा किया।
कटरा अब्दुलगनीपुर निवासी रमेश कुमार के नाम तीन और शादीपुर खुर्द निवासी चंद्रमणि दीक्षित के नाम तीन फर्जी बैनामे कर धोखाधड़ी की गई। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें