फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों सीएचसी के पास रविवार रात बेटी के घर से लौट रहे बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी फूलकुमार, पत्नी कुसुमा देवी के साथ बेटी की ससुराल त्रिलोचनपुर गांव से घर लौट रहे थे। विजयीपुर-खागा मार्ग पर हरदों सीएचसी के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। इलाज के दौरान सोमवार भोर फूलकुमार की मौत हो गई। महिला का इलाज जारी है। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर व्यक्ति ने दी जान
खागा-सतनरैनी रेलवे स्टेशन के बीच बहरामपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बीमारी से तंग व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। थरियांव थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी नैन सिंह (50) कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी फायदा नहीं मिला। स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी है। परिजन को सूचना दी गई है।


फंदे से लटका मिला युवक का शव
राधानगर थाना क्षेत्र के उनवा अधारपुर गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में रविवार रात युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक शव हुसैनगंज थाना क्षेत्र हसउपुर गांव निवासी अंकित उर्फ धनराज (25) का है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें