फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अर्द्धनग्न होकर सड़क अश्लीलता फैलाने में किन्नरों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गुरु की गिरफ्तारी के बाद किन्नरों के एक गुट की ओर से राधानगर थाने के बाहर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीन किन्नरों को नामजद किया है। चार अन्य साथियों को अज्ञात में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के टेकसारी बुजुर्ग गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में 26 जून को किन्नर गुटों के बीच सीमा विवाद हुआ था। नरैनी की सरवन उर्फ श्रेया किन्नर और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने दूसरे गुट के खागा निवासी चार किन्नरों दीपिका किन्नर, पायल किन्नर, अंजू किन्नर और बड़ी दीपिका किन्नर को जबरन कार में बैठाकर नरैनी ले गए थे।
आरोप है कि उन्हें करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई और दासी बनाने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने नरैनी की मुख्य आरोपी सरवन उर्फ श्रेया किन्नर को रविवार को राधानगर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में किन्नरों ने थाने के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि किन्नर कोमल, रूपा, अंजली समेत चार अन्य के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर अश्लीलता फैलाने, सार्वजनिक रास्ते में जाम लगाने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें