फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना किनारे घायल मिले युवक की हैलट में मौत

विज्ञापन
महेश कुमार प्रजापति की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। यमुना किनारे घायल मिले युवक की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी महेश प्रजापति (32) पंजाब में मजदूरी करता था। वह सोमवार को घर से चाचा शिव भोला के गांव सरकंडी चौकीडेरा जा रहा था।
चाचा शिवभोला ने बताया कि सरकंडी तेलान बाबा मंदिर के पास यमुना नदी किनारे चरवाहों ने भतीजे को घायल हालत में पाया। चरवाहों की सूचना पर वह नदी किनारे पहुंचे।
विज्ञापन

भतीजे के पैर यमुना में डूबे थे। सांसे चलती देखकर वह लोग उसे नर्सिंग होम लेकर गए। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कानपुर हैलट में सोमवार रात महेश की मौत हो गई।
परिजन शव लेकर मंगलवार को थाने पहुंचे। मृतक के बड़े भाई गुरु प्रसाद और छोटे भाई पवन कुमार ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें