फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार के पीछे युवक की ठंड लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। लंबरदार मार्केट चौडगरा के पीछे सोमवार रात एक युवक अचानक सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया। उसे पुलिस ने पीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं होने के चलते शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम बाजार के पीछे एक युवक सड़क पर चलते समय अचानक गिर कर बेहोश हो गया।
युवक की उम्र करीब 28 से 30 साल होने का अंदाजा लग रहा था। उसे एंबुलेंस से पीएचसी गोपालगंज भेजा गया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दाहिने हाथ पर गंगासागर भोलेनाथ गुदा है। मृतक नीले रंग की जैकेट व नीले रंग की जींस पैंट व सफेद रंग का शर्ट व कोका कलर का जूता पहने है। थानाध्यक्ष अनुरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें