फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज का झांसा देकर रास्ते में युवती से दुष्कर्म किया और भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी करने का झांसा देकर बांदा से फतेहपुर आते समय युवक ने कार में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे छोड़ कर भाग गया। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बांदा जिला के अतर्रा थाना क्षेत्र की युवती का आरोप है कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ माधवगंज निवासी अरविंद विश्वकर्मा का उसके घर तीन साल से आना-जाना था।
अरविंद ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। उसने मान लिया, कुछ दिन बाद अरविंद ने कहा कि उसके घरवाले शादी में अधिक पैसा मांग रहे हैं। इसलिए वह उससे कोर्ट मैरिज करेगा। अरविंद 27 नवंबर 2021 को एक कार से उसे कोर्ट मैरिज करने के लिए फतेहपुर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे अरविंद ने बहुआ के पास जंगल में कार रोकी। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण भी वहां पहुंचे। ग्रामीणों से उसकी तबियत खराब होनेे की बात कहकर बच निकला।
फतेहपुर कचहरी में उसके रिश्तेदार गवाही के लिए पहुंचे। यहां वकील ने अरविंद से आधार कार्ड और फोटो कॉपी कराने के लिए रुपये मांगे। कार से आधार कार्ड लेकर आने के बहाने से वह भाग निकला।
उसने फोन पर बात की तो बाद में कोर्ट मैरिज का आश्वासन दिया। उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। जब उसने विरोध किया, तो अरविंद ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें