बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में मानसिक तनाव के चलते एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुजानपुर गांव निवासी छोटे पटेल की पत्नी उर्मिला देवी (55) बुधवार रात कमरे में लेटी थी। रात 10 बजे अचानक महिला के कमरे से चीखने की आवाज आने लगी। इस पर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे।
जहां उर्मिला के पास से जहरीले पदार्थ की दुर्गंध आ रही थी। वह लोग उसे पास के नर्सिंग होम लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र संजय पटेल,अनुपम उर्फ डब्बू हैं।
घटना के बाद बहू सोनी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पति छोटे पटेल ने बताया कि पत्नी का मानसिक संतुलन खराब था। उसने जहर खाया है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि घरेेलू विवाद के चलते महिला परेशान रहती थी। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।