फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ की विक्रेता महिला समेत चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते एसपी राजेश कुमार सिंह व पीछे खड़े आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को नशीले पदार्थ की विक्रेता महिला और उसके चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन चोरियों के माल बिक्री की रकम आरोपियों से बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर चौकी क्षेत्र के जयरामनगर मोहल्ले में फौजी समेत तीन घरों में एक पखवारे पहले चोरियों हुईं थी। पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने चोरियां का खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि आरोपी जयराम नगर चौराहे पर एकत्रित हुए थे। सूचना पर कोतवाल अनूप सिंह और स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा की संयुक्त टीम ने गोलू रैदास निवासी दलीपुर थाना मलवां, बबलू निवासी भूरागढ़ थाना मटौंध बांदा, शिवकुमार उर्फ शिवा लोहार निवासी किमिदियापुर, रामू उर्फ बंता निवासी बक्सपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वह स्मैक और नशीले इंजेक्शन के लती है। चोरी का माल बेचने के बाद रकम गुड्डी पत्नी राकेश केसरवानी निवासी गढ़ीवा को देते हैं।
पुलिस ने छापामारी कर गुड्डी को पकड़ा। गुड्डी के पास से चोरों की जमा रकम एक लाख 83 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार तमंचे, छह हाथ घड़ी, नौ मोबाइल की पैड, 15 पुड़िया स्मैक, निडिल, नशीला इंजेक्शन बरामद किया हैं।
चिक्की कबाड़ी खरीदता था चोरी का माल
चोरियों के खुलासे में पांच आरोपी फरार हैं। पीरनपुर का चिक्की कबाड़ी चोरी का माल खरीदने-बेचने में अहम भूमिका निभाता है। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी की लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल हो गया। चोरी का माल खरीदने के बाद रकम भी गुड्डी तक कबाड़ी ही पहुंचा देता था। पुलिस ने गुड्डी के पति को भी फरार घोषित किया है। तीन अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें