फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर का एटीएम बदल निकाले 10 हजार

विज्ञापन
पीड़ित संजय कुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
विजयीपुर। रारी गांव में विद्युतीकरण करा रहे एक सुपरवाइजर का एटीएम कार्ड बदलकर 10 हजार का चूना टप्पेबाज ने लगा दिया। एटीएम कार्ड बीओबी विजयीपुर के एटीएम में बदला गया। पीड़ित ने चौकी में शिकायत की है।
विज्ञापन

रायबरेली जनपद के मदापुर थाना सलोन निवासी संजय कुमार बिजली विभाग में सुपरवाइजर हैं। वह मौजूदा समय रारी गांव में विद्युतीकरण का कार्य करा रहे हैं। सोमवार को रारी गांव से संजय पैसा निकालने के लिए बीओबी विजयीपुर एटीएम पर पहुंचे।
वह पैसा निकाल रहे थे, इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसने पैसा निकाल देने की बात कहकर एटीएम कार्ड ले लिया। चंद मिनट बाद वह एटीएम देकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

आधे घंटे के बाद संजय कुमार के मोबाइल में 10 हजार रुपये निकलने की मैसेज आया तो वह दंग रह गए। उन्होंने विजयीपुर पुलिस चौकी में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें