फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रीजी की घोषणा के बाद भी नहीं बना प्रतीक्षालय.....

विज्ञापन
बस स्टाप के प्रतीक्षालय की जमीन पर डंप कूड़ा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री ने एक साल पहले यात्री प्रतीक्षालय बनवाने की घोषणा की थी, जो आज तक प्रतीक्षा में है। ऐसे में यात्री खुले में बसों का इंतजार करते हैं। वहीं प्रतीक्षालय के लिए चिह्नित जमीन पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन

साल भर पहले क्षेत्रीय विधायक एवं कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने यात्री प्रतीक्षालय बनवाने का भरोसा क्षेत्र के यात्रियों को दिया था। जो अभी तक सार्थक साबित नहीं हो सकी है।
फतेहपुर से जहानाबाद वाया अमौली, जाफरगंज से घाटमपुर वाया अमौली, बिंदकी से अमौली के लिए करीब 50 प्राइवेट बसें यहां से संचालित है। इसके अलावा गौरा से कानपुर से चांदपुर, कानपुर से अमौली होते हुए लालगंज लखनऊ और दिल्ली के लिए रोडवेज बसें भी चलती हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय नहीं है। बस स्टाप के सामने ग्राम समाज की जमीन दो साल पहले पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बंटू सोनकर ने कब्जा मुक्त कराके प्रतीक्षालय के लिए प्रस्तावित कर दी थी। कारागार मंत्री का कहना है कि काम प्रस्तावित है। अति शीघ्र प्रतीक्षालय बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें