फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए कमाने गया था वीरेंद्र

विज्ञापन
बीरेंद्र के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव। नासिक में गैस सिलिंडर लीकेज होने के बाद हादसे में जान गंवाने वाले तीसरे युवक का बुधवार को शव गांव पहुंचा। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने खेत में ही शव का दाह संस्कार किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बहरामपुर निवासी वीरेंद्र पासवान (28) का नासिक से दोपहर करीब 12 बजे शव गांव पहुंचा। दो साल पहले वीरेंद्र के पिता श्रीनाथ की मौत हो गई थी।
जिसके बाद से परिवार के भरण-पोषण के लिए वीरेंद्र नासिक कमाने जाता था। उस पर छोटी बहन सोनी की शादी की जिम्मेदारी थी। वीरेंद्र नवरात्र में घर आया था। उसने बहन की गोद भराई, वरीक्षा की रस्म पूरी की थी।
विज्ञापन

शादी की तैयारियों के लिए कमाने 20 अक्तूबर को नासिक के लिए गांव से निकला था। उसके पहुंचने दूसरे दिन ही हादसा हो गया। गमजदा लोग कहते रहे कि उसे मौत ही उसे खींचकर नासिक ले गई थी।
परिवार के लोगों ने दीवाली के बाद काम पर जाने को कहा था। वह बहन की शादी के चलते जल्दी से जल्दी काम पर जाना चाहता था। एक दिन का भी फर्क हो जाता तो वीरेंद्र की जान बच जाती।
वीरेंद्र की मौत से उसकी मां भगमनिया और बहन सोनी बदहवास दिखी। बड़ा भाई इंद्रपाल शादीशुदा है। वह अपने परिवार के साथ अलग रहता हैं।
बता दे इस हादसे में कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गांव निवासी संजय मौर्या (38), लवलेश पाल (30), अखिलेश पाल, थरियांव थाने के बहरामपुर निवासी वीरेंद्र पासवान (28), मुरांव निवासी विजयपाल, बीसापुर निवासी अरविंद पाल चपेट में आए थे।
जिसमें संजय मौर्या, लवलेश पाल और वीरेंद्र की मौत एक-एक कर मौत हुई है। यह नासिक के कुमावत नगर पेठ रोड पर एक बिल्डिंग में किराये पर रहते और टायल्स लगाने का काम करते थे।
ट्रेन में अवैध वेंडर को पकड़ा
फतेहपुर। ट्रेन में चना बेच रहे अवैध वेंडर को रेलवे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरपीएफ ने गाड़ी संख्या 02311 कालका मेल एक्सप्रेस के जनरल कोच में अनाधिकृत रूप से उसे चना बेचते पकड़ा है। उसका नाम गंगा पटेल निवासी बमरौली थाना कोखराज जिला कौशांबी है।

बीरेंद्र की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें