फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी से किसानों में आएगी खुशहाली

विज्ञापन
कंपनी बाग में किसानों को सब्जी के बीज व क्रेट बांटते कंपनी बाग प्रभारी शब्बीर हुसेन व जैनेंद्र ति - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। किसानों में खुशहाली लाने के लिए उद्यान विभाग सब्जी की खेती को बढ़ावा दे रहा है और किसानों को उन्नतशील बीज फ्री देकर प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कंपनी बाग में 72 किसानों को सब्जी के बीज दिए गए और मंडी ले जाने के लिए क्रेट भी बांटे। इसके साथ ही सब्जी की नर्सरी और खेती करने के तरीका बताया।
सोमवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उद्यान विभाग ने पंजीकृत किसानों को टमाटर, गोभी, करैला, पत्ता गोभी, लौकी, मिर्च के बीज बांटे। कंपनी बाग प्रभारी शब्बीर हुसैन ने बताया कि मलवां, भिटौरा, तेलियानी और बहुआ ब्लाक के किसानों को बीज व क्रेट दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों के घर के आसपास जगह पड़ी है, वह किचन गार्डेन बना लें। इसमें सब्जी तैयार करें, तो खर्च की बचत होगी। योजना प्रभारी जयनेंद्र तिवारी ने कहा कि किसान अपने खेत में पार्ट बनाकर सब्जी की फसल तैयार करें।
कुछ हिस्से में लौकी, तरोई, कद्दू की खेती करें और कुछ में मिर्च, टमाटर, गोभी और पत्ता गोभी की खेती करें। ऐसे में कुछ सब्जियों के भाव बाजार में कम होंगे और कुछ सब्जियों के भाव महंगे होगे।
विज्ञापन

इससे किसान को घाटा नहीं लगेगा। यहां किसान सहदेव, श्रीराम, बूटा सिंह, उमा देवी, कामता प्रसाद, ज्ञानकांती, सोहन सिंह, रामकली, मालती, धर्मपाल, शिवपूजन, अशोक, महेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें