फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
हाइवे में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हसवा। बाइक सवार दोस्तों को सोमवार सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। हादसास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कलां निवासी अशरफ (35) पड़ोसी मित्र शाहजादे (32) के साथ बाइक से शहर मजदूरी करने जा रहा था। हसवा चौकी अंतर्गत एकारी मोड़ पर बाइक सवारों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने अशरफ को मृत घोषित कर दिया। घायल शाहजादे को भर्ती किया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई अफसर अली ने बताया कि पांच भाईयों में अशरफ सबसे छोटा था। वह शहर में मजदूरी करने जा रहा था। अशरफ की मौत से उसकी मां बिब्बन बदहवास हो गई।
चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चोट सिर और अन्य जगहों पर लगी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि ट्रक पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें