फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी बाईपास पर ट्रक ने मारी कार को टक्कर

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व मौजूद लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। कस्बे से अजुहा जा रहे कार सवार एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। जबकि उनके मौजूद लड़की बाल-बाल बच गई। हादसा खागा पूर्वी बाईपास पर हुआ। पुलिस ने ट्रक व कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

कौशांबी जनपद के अजुहा कस्बा निवासी मोहन चौरसिया (40) कार से परिवार की एक लड़की के साथ खागा आए थे। काम खत्म होने के बाद वह वापस जा रहे थे।
वह जैसे ही खागा पूर्वी बाईपास पर पहुंचे और प्रयागराज की ओर घूमने लगे तो प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में मोहन चौरसिया को चोट आ गई।
जबकि लड़की बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और ई-रिक्शा से नजदीक के अस्पताल भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व कार को हाईवे से हटाकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें