चौडगरा। सड़क हादसे में गुरुवार रात बाइक सवार ट्रक चालक की मौत हो गई।
मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी मुकेश (31) गुरुवार रात अपनी ससुराल कल्यानपुर थाना के चंदनपुर गांव से घर लौट रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बक्सर मोड़ पर बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया और सिर पर चोट लगी। पुलिस ने घायल को पीएचसी गोपालगंज भेजा। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। मृतक ट्रक चालक था। वह अपने पीछे दो पुत्र मंजीत (4) और रंजीत (2) को छोड़ गया है। हादसे के बाद उसकी पत्नी ऊषा रो-रोकर बदहवास हो गई। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।